पतना में युवती का मिला शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jun 2015 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

पतना : रांगा थाना क्षेत्र के खोखरो की 20 वर्षीय युवती लट्टमय हांसदा की हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लट्टमय हांसदा सोमवार को अपने घर से पतना हटिया जाने की बात कहकर निकली थी. इसी क्रम में शीतल अस्पताल केंदुआ से बुधवार की रात […]
विज्ञापन
पतना : रांगा थाना क्षेत्र के खोखरो की 20 वर्षीय युवती लट्टमय हांसदा की हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लट्टमय हांसदा सोमवार को अपने घर से पतना हटिया जाने की बात कहकर निकली थी. इसी क्रम में शीतल अस्पताल केंदुआ से बुधवार की रात रांगा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती को इलाज के लिये लाया गया है जो मृत है.
सूचना मिलते ही रांगा थाना प्रभारी श्लोक सिंह अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने चंदना निवासी प्रेदी टुडू, शिवा पहाड निवासी सकल टुडू की हत्या के आरोप में मृतका की मां तालामय बास्की के बयान पर कांड संख्या 54/15 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को जेल भेज दिया है एवं शव को पोस्टमार्टम हेतु राजमहल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










