अपहृत नाबालिग रांची से बरामद, एक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2015 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल : थाना क्षेत्र के करबल्ला गांव से अपहृत नाबालिग युवती को थाना पुलिस ने रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के रहमत कॉलोनी में छापेमारी कर बरामद किया. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बीते 12 जून को करबल्ला गांव से नाबालिग युवती के अपहरण को लेकर पीड़िता के पिता ने थाना कांड संख्या […]
विज्ञापन
राजमहल : थाना क्षेत्र के करबल्ला गांव से अपहृत नाबालिग युवती को थाना पुलिस ने रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के रहमत कॉलोनी में छापेमारी कर बरामद किया.
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बीते 12 जून को करबल्ला गांव से नाबालिग युवती के अपहरण को लेकर पीड़िता के पिता ने थाना कांड संख्या 197/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मोबाइल लोकेशन के आधार पर डोरंडा पुलिस के सहयोग से युवती को बरामद कर अभियुक्त सेराजुल शेख को गिरफ्तार कर लिया गया.
गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया. पुलिस द्वारा पीड़िता नाबालिग युवती का मेडिकल व न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा. छापेमारी अभियान में एएसआइ सह अनुसंधान कर्ता श्रीराम त्रिवेदी, एएसआइ केडी यादव शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










