अतिक्रमण हटाने को लेकर मापी आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jun 2015 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : अंचल कार्यालय में मंगलवार को शहर के ग्रीन होटल से लेकर फेरी घाट तक सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाये गये दुकानों को हटाने को लेकर सीओ विपिन दुबे ने नप के कर्मचारी, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता व नगर थाना पुलिस के साथ बैठक की. बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रीन होटल […]
विज्ञापन
साहिबगंज : अंचल कार्यालय में मंगलवार को शहर के ग्रीन होटल से लेकर फेरी घाट तक सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाये गये दुकानों को हटाने को लेकर सीओ विपिन दुबे ने नप के कर्मचारी, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता व नगर थाना पुलिस के साथ बैठक की. बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रीन होटल से लेकर फेरी घाट तक सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पर्षद के अमीन के द्वारा सड़क की मापी करायी जायेगी.
इसके बाद सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को हटाया जायेगा. सीओ ने बताया कि एसडीओ जीतेंद्र देव के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी, नगर थाना पुलिस, नगर पर्षद व पथ प्रमंडल विभाग अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई कर रही है. इस मौके पर पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार, नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










