पिकनिक स्पॉट से हटा अतिक्रमण

Published at :16 Jun 2015 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
पिकनिक स्पॉट से हटा अतिक्रमण

नोटिस के बाद भी लोग नहीं माने तो प्रशासन ने दिखायी सख्ती साहिबगंज : एसडीओ जीतेंद्र कुमार देव ने सोमवार को शहर से सटे पहाड़ की तलहटी स्थित पिकनिक स्पॉट के पास प्रशासनिक भवन की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया. इस दौरान जमीन पर बनी झोपड़ी को जेसीबी मशीन से उखाड़ फेंका गया. एसडीओ श्री देव […]

विज्ञापन
नोटिस के बाद भी लोग नहीं माने तो प्रशासन ने दिखायी सख्ती
साहिबगंज : एसडीओ जीतेंद्र कुमार देव ने सोमवार को शहर से सटे पहाड़ की तलहटी स्थित पिकनिक स्पॉट के पास प्रशासनिक भवन की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया. इस दौरान जमीन पर बनी झोपड़ी को जेसीबी मशीन से उखाड़ फेंका गया. एसडीओ श्री देव ने बताया कि सरकारी जमीन पर बनी दो मंदिर को विधिवत रूप से दूसरी जगह स्थापित किया जायेगा. बडा पंचगढ़ मौजा के प्लॉट नंबर 341 व 342 पर स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर नामक संस्था की ओर से जबरन सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया था.
यह जमीन सरकारी भवन के लिये सरकार को दान दी गयी है. अतिक्रमण हटाने के लिये कई बार अंचलाधिकारी की ओर से नोटिस किया गया था. वहीं संस्था के राधा प्रसाद राय ने बताया कि उनकी संस्था ने लदौनी पहाड़ के झपरू पहाड़िया से यह जमीन लीज पर लिया था. जबकि उन्हें अतिक्रमण हटाने संबंधित कोई नोटिस नहीं मिला है. इस मौके पर बीडीओ गौतम कुमार, जिरवाबाड़ी ओपी के एएसआइ उमर अली टीपू दल-बल के साथ उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola