बच सकती थी मजदूरों की जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2015 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : तालझारी प्रखंड के महाराजपुर बाजार में कुआं की सफाई करने के दौरान गैस रिसाव से बेहोश हुए मजदूर अफरोज अंसारी की जान बच सकती थी. यदि, महाराजपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सुचारू रूप से सुविधाएं होती. लेकिन उपस्वास्थ्य केंद्र में कोई सुविधा नहीं होने पर पुलिस व ग्रामीण इलाज के लिए उसे […]
विज्ञापन
साहिबगंज : तालझारी प्रखंड के महाराजपुर बाजार में कुआं की सफाई करने के दौरान गैस रिसाव से बेहोश हुए मजदूर अफरोज अंसारी की जान बच सकती थी. यदि, महाराजपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सुचारू रूप से सुविधाएं होती. लेकिन उपस्वास्थ्य केंद्र में कोई सुविधा नहीं होने पर पुलिस व ग्रामीण इलाज के लिए उसे तुरंत सदर अस्पताल में भरती कराने के लिए रवाना हो गये.
चूंकि ग्रामीणों को मालूम था कि उपस्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन की कोई व्यवस्था नहीं है. ग्रामीणों के अनुसार मजदूर यासीन अंसारी की मौत घटना स्थल पर हो जाने के बाद घायल मजदूर अफरोज अंसारी व ग्रामीण सरोज चौधरी बेहोश अवस्था में थे. चिकित्सकों की मानें तो मजदूर अफरोज अंसारी को यदि तुरंत ऑक्सीजन मिल जाता तो शायद, उसकी जान बच सकती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










