नहीं बनी बात, झामुमो अड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2015 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

झामुमो व एनटीपीसी प्रतिनिधियों के बीच डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक साहिबगंज : भू-विस्थापितों को फरक्का एनटीपीसी के द्वारा नौकरी, बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं कराने के मामले को लेकर सोमवार को बुलायी गयी महत्वपूर्ण बैठक बेनतीजा रही. एनटीपीसी के पदाधिकारियों व झामुमो के पदाधिकारियों की हुई इस बैठक में समस्या के समाधान के लिए […]
विज्ञापन
झामुमो व एनटीपीसी प्रतिनिधियों के बीच डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक
साहिबगंज : भू-विस्थापितों को फरक्का एनटीपीसी के द्वारा नौकरी, बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं कराने के मामले को लेकर सोमवार को बुलायी गयी महत्वपूर्ण बैठक बेनतीजा रही.
एनटीपीसी के पदाधिकारियों व झामुमो के पदाधिकारियों की हुई इस बैठक में समस्या के समाधान के लिए एनटीपीसी द्वारा बीच का रास्ता तलाशने की बात कही. लेकिन झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक ना मानी और 17 जून से बरहेट में हो रहे एमजीआर रेल चक्का जाम के कार्यक्रम को बरकरार रखा. बैठक में फरक्का एनटीपीसी के एजीएम बीके झा व जीएम ऑपरेशन पीके यादव, झामुमो जिला अध्यक्ष एमटीराजा आदि मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह कर रहे थे. एमटीराजा ने बताया कि बैठक में पार्टी द्वारा भू-विस्थापितों को नौकरी, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क की सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराने की बात एनटीपीसी के शिष्टमंडल के पदाधिकारियों से की गयी.
लेकिन स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला. एजीएम बीके झा ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के समक्ष आपलोगों की मांगों को रखूंगा. जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का घोषित चक्का जाम आंदोलन 17 जून को शुरू होगा. अब जो भी फैसला होगा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व जनताओं के समक्ष होगा. बैठक में डीसी के अलावे एनटीपीसी के एजीएम बीके झा, जीएम ऑपरेशन पीके यादव, झामुमो के जिला अध्यक्ष एमटीराजा, विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्र, प्रो नजरूल इस्लाम, सुरेश टुडू, गोपाल हांसदा, फनी भूषण सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










