मजदूर की हत्या कर लाश को गड्ढे में दफनाया

Published at :15 Jun 2015 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूर की हत्या कर लाश को गड्ढे में दफनाया

साहिबगंज : शहर से सटे महादेवगंज स्थित कादिरनगर से बीते तीन दिनों से लापता पत्थर क्रशर मजदूर अफलज अंसारी का शव जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने रविवार को छोटा सोलबंधा के पास रेल ट्रैक के किनारे से बरामद किया है. हत्या के बाद शव को एक गड्ढे में दफना दिया गया था. पुलिस को गड्ढे से […]

विज्ञापन
साहिबगंज : शहर से सटे महादेवगंज स्थित कादिरनगर से बीते तीन दिनों से लापता पत्थर क्रशर मजदूर अफलज अंसारी का शव जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने रविवार को छोटा सोलबंधा के पास रेल ट्रैक के किनारे से बरामद किया है. हत्या के बाद शव को एक गड्ढे में दफना दिया गया था. पुलिस को गड्ढे से एक बांस का टुकड़ा व हसुआ भी मिला है. पुलिस ने हत्या के संबंध में छोटा सोलबंधा से दो युवक इंदर कुमार व राधे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
परिजनों को मिली थी दफनाने की सूचना : मृतक के पिता अजुल अंसारी ने बताया कि उनका पुत्र अफजल अंसारी 11 जून की रात से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था. उसकी तलाश के क्रम में परिजनों को सूचना मिली कि उसके पुत्र की हत्या कर छोटा सोलबंधा गांव के पास दफना दिया गया है.
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर नगर इंस्पेक्टर अजीत कुमार, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी ¬षिकेश कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी सदल-बल मौके पर पहुंचे. परिजनों की निशानदेही पर जब घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने खुदाई की तो लाश बाहर निकल आया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola