दो शिक्षकों पर प्रपत्र क गठन की कार्रवाई

Published at :15 Jun 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
दो शिक्षकों पर प्रपत्र क गठन की कार्रवाई

साहिबगंज : डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने करम पहाड़ अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के शिक्षक अनिल राम व मो मदस्सर कमाल अंसारी के विरुद्ध अनियमितताओं के दृष्टिगत प्रपत्र क गठन की कार्रवाई की है. इसके अलावा दोनों शिक्षकों को मूल पदस्थापना स्थान पर वापस भेजने की भी कार्रवाई की है. वहीं श्याम प्रसाद को अगले […]

विज्ञापन

साहिबगंज : डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने करम पहाड़ अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के शिक्षक अनिल राम व मो मदस्सर कमाल अंसारी के विरुद्ध अनियमितताओं के दृष्टिगत प्रपत्र क गठन की कार्रवाई की है. इसके अलावा दोनों शिक्षकों को मूल पदस्थापना स्थान पर वापस भेजने की भी कार्रवाई की है.

वहीं श्याम प्रसाद को अगले आदेश तक प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. जबकि अनुसूचित जनजाति आवासीय मध्य विद्यालय धमधमियां के सहायक शिक्षक शाम बेसरा को करमपहाड़ के विद्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है. दरअसल, इन दोनों शिक्षकों के विरुद्ध डीसी उमेश प्रसाद सिंह के निरीक्षण के क्रम में अनियमितता बरतने की बात सामने आई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola