तेज हवा में नहीं टिक रहे होर्डिग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2015 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल : योजना चले, रुपये भी खर्च हो लेकिन जब तक उस पर पदाधिकारी व आम लोग संवेदनशील नहीं होंगे उसमें टिकाउपन नहीं आ सकता. स्थानीय गंगा घाट पर नमामि गंगे योजना के तहत जो होर्डिग लगाये गये थे वे हवा में धराशायी हो गये. इसपर ना तो पदाधिकारी का ध्यान है ना किसी और […]
विज्ञापन
राजमहल : योजना चले, रुपये भी खर्च हो लेकिन जब तक उस पर पदाधिकारी व आम लोग संवेदनशील नहीं होंगे उसमें टिकाउपन नहीं आ सकता. स्थानीय गंगा घाट पर नमामि गंगे योजना के तहत जो होर्डिग लगाये गये थे वे हवा में धराशायी हो गये. इसपर ना तो पदाधिकारी का ध्यान है ना किसी और का.
इतना ही नहीं योजना के शुरुआत में जितने तामझाम से पौधरोपण किया गया था वो भी बेकार चला गया. ये पौधे मवेशियों का चारा बन गया.
अब वे धरा पर दिखते भी नहीं. होर्डिग में सिर्फ लोहे का एंगल बचा है. वैसे तो इस योजना के तहत बड़ी बड़ी बातें कही जा रही है. यदि सही से योजना के कार्यो का केयर नहीं किया गया तो कहीं उसका भी हाल इस होर्डिग व पौधों की तरह ना हो जाय.
क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राधेश्याम रवि ने कहा की नमामि गंगे की पूर्व में लगायी गई होर्डिग तेज हवा के कारण खत्म हो गया है. पुन: गंगा तटों पर होर्डिग लगाने की व्यवस्था की जा रही है. पौधरोपण के पौधों की जानकारी उन्हें नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










