दो दिन से अफजल गायब

Published at :14 Jun 2015 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिन से अफजल गायब

साहिबगंज : शहर से सटे महादेवगंज स्थित अंबाडीहा के कादिर नगर के रहने वाले मो अजुल अंसारी का 25 वर्षीय पुत्र मो अफजल अंसारी बीते दो दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता है. युवक के परिजन उसकी हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं. संबंध में युवक के पिता अजुल अंसारी ने जिरवाबाड़ी ओपी को […]

विज्ञापन
साहिबगंज : शहर से सटे महादेवगंज स्थित अंबाडीहा के कादिर नगर के रहने वाले मो अजुल अंसारी का 25 वर्षीय पुत्र मो अफजल अंसारी बीते दो दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता है.
युवक के परिजन उसकी हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं. संबंध में युवक के पिता अजुल अंसारी ने जिरवाबाड़ी ओपी को आवेदन देकर इस बात की जानकारी दी है. इस पर जिरवाबाड़ी ओपी के अवर निरीक्षक बसंत सिंह ने शनिवार को छोटा सोलबंधा में छापेमारी की.
परिजनों की निशानदेही पर शव होने की आशंका पर एक जगह खुदाई भी की गई. लेकिन खुदाई के बाद कुछ नहीं निकला. युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा अफजल अंसारी बीते 11 जून की शाम सात बजे घर से निकला उसके बाद वापस घर नहीं लौटा. जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी ¬षिकेश कुमार ने बताया कि पुलिस युवक की तलाश कर रही है. जल्द ही बरामद कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola