नकली गुलाबरी जल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को एक नकली गुलाब जल बनाने वाले एक रैकेट का भंड़ाफोड़ किया.पुलिस ने डाबर कंपनी के गुलाबरी नामक गुलाब जल की हजारों भरी व खाली बोतलें बरामद की है. नगर थाना पुलिस के अनुसार डाबर कंपनी के झारखंड प्रदेश के प्रमुख जांचकत्र्ता कुमार दयाशंकर के बयान पर निर्माया […]
विज्ञापन
साहिबगंज : नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को एक नकली गुलाब जल बनाने वाले एक रैकेट का भंड़ाफोड़ किया.पुलिस ने डाबर कंपनी के गुलाबरी नामक गुलाब जल की हजारों भरी व खाली बोतलें बरामद की है. नगर थाना पुलिस के अनुसार डाबर कंपनी के झारखंड प्रदेश के प्रमुख जांचकत्र्ता कुमार दयाशंकर के बयान पर निर्माया हॉल के मोड़ के नजदीक किराना स्टोर
की संचालिका आशा देवी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि डाबर कंपनी के जांचकत्र्ता कुमार दयाशंकर ने पुलिस को सूचना दी कि निर्माया मोड़ के पास एक किराना स्टोर के अंदर गोदाम में डाबर कंपनी के नाम से नकली गुलाबरी नामक गुलाब जल बनाया जाता है.
इस पर पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी में करीब एक हजार नकली डाबर गुलाबरी के बोतल मिली. वहीं डाबर कंपनी के जांचकर्ता ने बताया कि दिल्ली स्थित हेड ऑफिस से उन्हें सूचना मिली थी. इस पर जांच के बाद यह मामला उजागर हुआ. इधर, पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










