जिले को मिले तीन नये थानेदार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2015 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज नगर चंदन कुमार, राधानगर प्रदीप कुमार व राजमहल मनोज कुमार साहिबगंज : एसपी सुनील भास्कर ने जिले में तीन थानों में अवर निरीक्षकों का पदस्थापन किया है. एसपी ने बीते सोमवार की शाम अधिसूचना जारी कर राजमहल में पदस्थापित जेएसआइ चंदन कुमार को नगर थाना का नया थाना प्रभारी बनाया है. वहीं पुलिस केंद्र […]
विज्ञापन
साहिबगंज नगर चंदन कुमार, राधानगर प्रदीप कुमार व राजमहल मनोज कुमार
साहिबगंज : एसपी सुनील भास्कर ने जिले में तीन थानों में अवर निरीक्षकों का पदस्थापन किया है. एसपी ने बीते सोमवार की शाम अधिसूचना जारी कर राजमहल में पदस्थापित जेएसआइ चंदन कुमार को नगर थाना का नया थाना प्रभारी बनाया है. वहीं पुलिस केंद्र में रांची में योगदान दिये 94 बैच के अवर निरीक्षक मनोज कुमार को राजमहल व प्रदीप दास को राधानगर थाना प्रभारी बनाया है.
इस दौरान सोमवार को नगर थाना में 2012 बैच के अवर निरीक्षक चंदन कुमार ने योगदान दिया. इस दौरान श्री कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी. प्रदीप कुमार ने कहा कि आम जनता को उचित न्याय मिले, यह उनकी पहली प्राथमिकता है. क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जायेगा. राजमहल के थानेदार मनोज कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त करना उनकी पहली प्राथमिकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










