गंगा कटाव निरोधक कार्य में अनियमितता का आरोप

संवाददाता, साहिबगंजराजमहल अनुमंडल क्षेत्र में गंगा कटाव निरोधक कार्य में अनियमितता का आरोप गंगा समग्र प्रदेश सह संयोजक कालीचरण मंडल ने दर्जनों हस्ताक्षरयुक्त आवेदन को सोमवार को डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री व विधायक को पत्र भेजा है. भेजे पत्र में कहा गया है कि गंगा कटाव निरोधक कार्य इसके पूर्व भी कार्य मंें अनियमितता […]
संवाददाता, साहिबगंजराजमहल अनुमंडल क्षेत्र में गंगा कटाव निरोधक कार्य में अनियमितता का आरोप गंगा समग्र प्रदेश सह संयोजक कालीचरण मंडल ने दर्जनों हस्ताक्षरयुक्त आवेदन को सोमवार को डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री व विधायक को पत्र भेजा है. भेजे पत्र में कहा गया है कि गंगा कटाव निरोधक कार्य इसके पूर्व भी कार्य मंें अनियमितता के कारण आज तक कटाव निरोधक कार्य से निदान नहीं हो सका है. इस वर्ष भी गंगा निरोधक कार्य चल रहा है जिसमें न तो कोई सरकारी अधिकारी न तो कोई संवेदक न ही कार्य का प्रारूप लगाया गया है. इस कार्य मंें छोटा साइज का खराब पत्थर लग रहा है. साथ ही न कार्य की गुणवत्ता नजर आ रही है. आम जनता कि गाढ़ी कमाई का सरकारी रुपया को बिचौलिया के माध्यम से बंदरबांट किया जा रहा है. इसके पूर्व भी कटाव निरोधक कार्य में अनियमितता के चलते बाढ़ के समय सैकड़ों घर एवं विद्यालय भी गंगा में समाहित हो चुका है. डीसी व विधायक को पत्र सौंपने के क्रम में इस संयोजक कालीचरण मंडल, सीतू कुमार, मो दिलावर शेख, गौतम राय, जयदेव तिवारी, पारसनाथ मंडल, राजकुमार, राजीवरंजन राम, मुकेश कुमार, प्रीतम राय सहित अन्य थे. इधर डीसी ने राजमहल एसडीओ को जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










