बोल्डर लदा ओवर लोड ट्रैक्टर का परिचालन धड़ल्ले से जारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2015 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

बरहरवा : पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ के बरहरवा बाजार व श्रीकुंड बजार से प्रतिदिन बोल्डर लदा ओवरलोड व बिना माइनिंग चलान के सैकड़ों ट्रैक्टर का परिचालन हो रहा है. बोरना पहाड़ पर स्थित दर्जनों पत्थर खदान से निकलने वाले बोल्डर ट्रैक्टर में लोड कर गुमानी नदीं के किनारे निर्माण किये जा रहे कार्य में डंप किया […]
विज्ञापन
बरहरवा : पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ के बरहरवा बाजार व श्रीकुंड बजार से प्रतिदिन बोल्डर लदा ओवरलोड व बिना माइनिंग चलान के सैकड़ों ट्रैक्टर का परिचालन हो रहा है. बोरना पहाड़ पर स्थित दर्जनों पत्थर खदान से निकलने वाले बोल्डर ट्रैक्टर में लोड कर गुमानी नदीं के किनारे निर्माण किये जा रहे कार्य में डंप किया जाता है.
ओवरलोड ट्रैक्टर से अगर बोल्डर गिरने पर दुर्घटना होने की संभावना रहती है. सड़क पर चलने वाले आम लोगों को प्रतिदिन ओवरलोड ट्रैक्टर से काफी परेशानी होती है. बरहरवा बाजार में नो एंट्री के समय भी कई ट्रैक्टर व अन्य गाड़ियां घुस जाती है. जिससे सड़क जाम हो जाता है. और परेशानी बढ़ जाती है.
स्थानीय प्रशासन नहीं करती है कार्रवाई
बरहरवा बाजार से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर की चेकिंग व कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा नहीं की जाती है. जिसके कारण वाहन मालिकों का मनोबल और बढ़ जाता है.
खनन विभाग भी कार्रवाई के नाम सिर्फ खानापूर्ति करता है. बिना माइनिंग चलान के चलने वाले इन ट्रैक्टरों की जांच की जाये तो चौंकाने वाले कई तथ्य सामने आ सकते हैं.
क्या कहते हैं डीएमओ
जिला खनन पदाधिकारी फेंकुराम ने बताया कि खनन विभाग समय-समय पर कार्रवाई करता है. बिना माइनिंग चलान के चलने वाले वाहनों की जांच की जायेगी.
क्या कहते हैं एसपी
एसपी सुनील भाष्कर ने बताया कि पुलिस अभियान चलाकर वाहनों की जांच कर कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










