ओके ::: मांझीकोला में नहीं जल रही बिजली

संवाददाता, साहिबगंजमारीकुटी के दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह से मिलकर गांव में बिजली देने एवं आंगनबाड़ी सेविका केेंद्र का लाभ नहीं मिल पाने का शिकायत पत्र सौंपा है. इसमें कहा गया है कि खंभा एवं बिजली का तार लगाये हुए लगभग एक वर्ष बीत गया है. लेकिन अब-तक बिजली की आपूर्ति […]
संवाददाता, साहिबगंजमारीकुटी के दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह से मिलकर गांव में बिजली देने एवं आंगनबाड़ी सेविका केेंद्र का लाभ नहीं मिल पाने का शिकायत पत्र सौंपा है. इसमें कहा गया है कि खंभा एवं बिजली का तार लगाये हुए लगभग एक वर्ष बीत गया है. लेकिन अब-तक बिजली की आपूर्ति नहीं हो पायी है. पड़ोस के गांव मांझीकोला में बिजली का उपयोग हो रहा है. जबकि एक से डेढ़ किमी की मात्र दूरी पर हमारा गांव पूर्णत: अंधकार में डूबा रहता है. बिजली आने से संबंधित सभी भौतिक कार्य पूरे कर लिये गये हैं. यदि थोड़ी कोशिश की जाय तो यहां के लोगों को भी बिजली की सुविधा का लाभ मिलने लगेगा तथा पढ़ाई लिखाई एवं बिजली से जुड़ी अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेेंगे. मौके पर हीरा पहाडि़या, प्रधान चंदु पहाडि़या, श्यामसुंदर मालतो, मोहन मालतो, अजरा मालतो, राजेश मालतो, बबलू मालतो, रूपलाल मालतो, थोमस मालतो, गंगाराम मालतो, सुमित मालतो, डोम्बे पहाडि़या, रूपा पहाडि़या, बाबु पहाडि़या सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. इधर डीसी ने जांच कर हर संभव मदद करने की बात कही.———————— फोटो नंबर 21 एसबीजी 3 हैकैप्सन: गुरुवार को डीसी को ज्ञापन सौंपने जाते सदस्यगण.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










