Muzaffarpur: सकरा में अजीब मामला, रात में शादी, सुबह दूल्हा बदलने पर विवाद

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur Sakra wedding dispute groom change allegation representational image

प्रतीकात्मक तस्वीर

शादी पूरी हो गई, लेकिन विदाई के समय ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को ही ठुकरा दिया? सकरा का मामला चर्चा में. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जिले के सकरा क्षेत्र में एक शादी के बाद विदाई के समय बड़ा विवाद सामने आया, जब दुल्हन पक्ष ने दूल्हा बदलकर शादी कराने का आरोप लगाते हुए विदाई से इनकार कर दिया. इसके बाद दूल्हा और बारात बिना दुल्हन लौट गई.

घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां मनियारी थाना क्षेत्र से शुक्रवार रात बारात आई थी. सभी वैवाहिक रस्में पूरी होने के बाद शनिवार सुबह विदाई की तैयारी चल रही थी.

तिलक किसी और से, शादी किसी और से कराने का आरोप

इसी दौरान एक महिला ने दूल्हा को उपहार स्वरूप 200 रुपये का नोट दिया और उससे नोट के बारे में पूछा. दूल्हा ने उसे 2000 रुपये का नोट बताया. इस पर महिलाओं को संदेह हुआ और हंगामा शुरू हो गया. भीड़ जुटने के बाद चर्चा हुई कि तिलक और छेका किसी दूसरे युवक से हुआ था, जबकि शादी किसी और से करा दी गई.

खुला मामला तो विदाई से किया इनकार

दुल्हन पक्ष ने इसे धोखाधड़ी बताते हुए विदाई से साफ इनकार कर दिया. मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया.

पुलिस ने दूल्हा पक्ष के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. घटना के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

मुजफ्फरपुर के सकरा से विनोद दूबे की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन