ओके::जिले में कम विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान

Published at :18 May 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::जिले में कम विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान

–जरूरत है 30 मेगावाट की मिल रही 20 मेगावाट बिजलीप्रतिनिधि, साहिबगंजजिले में बिजली संकट जारी है. सोमवार को भी जिले को 20 मेगावाट बिजली मिली. लेकिन इसके बाद भी जिले के लघु व कुटीर उद्योगों में बिजली के अभाव में बुरी तरह काम प्रभावित रहा. हाल यह है कि जिले के 11 विद्युत सब स्टेशनों […]

विज्ञापन

–जरूरत है 30 मेगावाट की मिल रही 20 मेगावाट बिजलीप्रतिनिधि, साहिबगंजजिले में बिजली संकट जारी है. सोमवार को भी जिले को 20 मेगावाट बिजली मिली. लेकिन इसके बाद भी जिले के लघु व कुटीर उद्योगों में बिजली के अभाव में बुरी तरह काम प्रभावित रहा. हाल यह है कि जिले के 11 विद्युत सब स्टेशनों को केवल 20 मेगावाट बिजली मिल रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की हालत यह है कि 24 घंटे में तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है. इस कारण उपभोक्ता परेशान हैं. साहिबगंज के विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता रामजी भगत ने बताया कि कम बिजली मिलने के कारण रोटेशन के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है. श्री भगत ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों से ज्यादा बिजली की मांग की गयी है. मिलते ही इसमें कुछ सुधार हो जायेगा. उन्होंने बताया कि साहिबगंज विद्युत सब स्टेशन को छह, तीनपहाड़ विद्युत सब स्टेशन को पांच, मंडरो विद्युत सब स्टेशन को दो, तालझारी विद्युत सब स्टेशन को तीन व बोरियो विद्युत सब स्टेशन को चार मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जा रही है. सोमवार को दोपहर से देर शाम तक बिजली गायब रही. जिससे आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola