जाति प्रमाण पत्र पुन: निर्गत करने की मांग को लेकर 4 मई से अनिश्चितकालीन धरना
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से निकाली गयी मोटरसाइकिल रैली, किया एलान
विज्ञापन
बरहरवा
शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी बरहरवा के सदस्यों द्वारा शेरशाबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः निर्गत करने की मांग को लेकर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गांवों में मोटरसाइकल रैली निकाली गयी. रैली श्रीकुंड हाई स्कूल मैदान से निकलकर पलासबोना, मधुवापाड़ा, अब्दुल्लापुर, हस्तीपाड़ा, जूहीबोना, पुरूलिया, नक्सीमल, जमालपुर ब्रिज, अंधारकोठा, श्रीकुंड ब्रिज मोड़, महाराजपुर, रूपसपुर, बिंदुपाड़ा, कांकजोल सहित अन्य गांवों का दौरा किया. इस दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने 4 मई से प्रखंड सह अंचल मुख्यालय बरहरवा में आयोजित होने वाले अनिश्चितकालीन धरना को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया. विदित हो कि बरहरवा प्रखंड में शेरशाहबादी समुदाय की बड़ी आबादी निवास करती है, जो सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ी हुई है. पूर्व में इस समुदाय के लोगों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाते थे. जिससे उन्हें शिक्षा, रोजगार एवं सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था. लेकिन पिछले कुछ वर्षों से शेरशाहबादी समुदाय को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करना बंद कर दिया गया है. जिसके कारण समुदाय के युवाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर मुखिया मो इश्तियाक, आजमाइल शेख, इंतेखाब आलम, फहीम शेख, नईम अख्तर, आफताब आलम, शाहीन अख्तर सहित सैकड़ों मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










