एसआइआर प्रक्रिया में समस्या का समाधान करेंगे बूथ लेवल एजेंट: विजय हांसदा

साहिबगंज (फाइल फोटो)
झामुमो की जिला स्तरीय बैठक में सांसद
उधवा
झामुमो केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार प्रखंड के रामसर साइट सह पतौड़ा झील में शनिवार को झामुमो की जिलास्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा, राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन शामिल हुए. वहीं, सम्मानित अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू, राजमहल नगर अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ सहित प्रोफेसर नजरुल इस्लाम और कई अन्य नेता उपस्थित थे. इस दौरान अतिथियों का पारंपरिक गीत गाकर एवं अंगवस्त्र व बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया. बैठक में सैकड़ों की संख्या में जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रखंड अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान अतिथियों ने मंच से संबोधन किया. अतिथियों ने एसआईआर को लेकर इससे जुड़ी जानकारी दी और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी. उन्होंने एसआईआर से जुड़े 11 प्रकार के कागजातों को विस्तृत रूप से समझाया. वहीं, केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष को दबाने के लिए नए-नए तरीके अपना रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी. मौके पर झामुमो जिला सचिव सुरेश टुडू, संजय गोस्वामी, केंद्रीय समिति सदस्य अमरनाथ यादव, संजय मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा, उधवा प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली, केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान, काजू मल्लिक, विश्वजीत मंडल, जिप सदस्य रानी हांसदा, अब्दुल बारीक, अनीसुर रहमान, बादल घीसू शेख, तमरुद्दीन शेख, अनवारूल हक, नेहरूल इस्लाम, इब्राहिम शेख सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे. सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर को लेकर था. एसआईआर प्रक्रिया में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार बूथ स्तर पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति की गई है. बीएलए अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर एसआईआर के बारे में लोगों को समझा रहे हैं तथा एसआईआर में नाम हटने या त्रुटि होने पर आवश्यक कागजात के बारे में जानकारी दे रहे हैं. बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार अलग-अलग हथकंडे अपनाकर विपक्षी पार्टियों को दबाने व कमजोर करने का प्रयास कर रही है. एसआईआर के नाम पर लाखों मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, परंतु हम झुकने वाले नहीं हैं. राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने कहा कि केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार आज जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ एसआईआर से जुड़ी बातों पर चर्चा की गई एवं बीएलए को जिम्मेदारियां दी गयीं. जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि जिला के प्रत्येक पंचायत में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) का चयन किया गया है. उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में बूथ लेवल एजेंट की जिम्मेदारी एवं कार्रवाई बताई. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रखंड स्तरीय के साथ-साथ शिविर आयोजित कर लोगों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










