सड़क दुर्घटना में एक घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2013 12:56 AM
राजमहल : थाना क्षेत्र के जामनगर स्थित एनएच 80 पथ पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. घायल जामनगर निवासी रंजन रजक (27)को इलाज के लिए अनुमडलीय अस्पताल में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार रंजन सुवर्णो प्रमाणिक के घर के समीप खड़ा था. इसी दौरान उधवा की ओर से […]
राजमहल : थाना क्षेत्र के जामनगर स्थित एनएच 80 पथ पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. घायल जामनगर निवासी रंजन रजक (27)को इलाज के लिए अनुमडलीय अस्पताल में भरती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार रंजन सुवर्णो प्रमाणिक के घर के समीप खड़ा था. इसी दौरान उधवा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल चालक का संतुलन खो गया. मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे. घटना की सूचना मिलते ही एसआइ आइडी प्रसाद घटना स्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली.
ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल चालक प्राणपुर निवासी मुर्शलीम शेख को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










