439 छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक वितरित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:35 PM
उधवा : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर में लगभग 439 छात्र-छात्राओं के बीच प्रमुख निशा मरांडी व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद ने पोशाक का वितरण किया. वर्ग प्रथम से सप्तम तक के छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण किया गया. वहीं नव प्राथमिक विद्यालय बाबूटोला, प्राथमिक विद्यालय सरफराजगंज, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ममनीहारी […]
उधवा : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर में लगभग 439 छात्र-छात्राओं के बीच प्रमुख निशा मरांडी व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद ने पोशाक का वितरण किया. वर्ग प्रथम से सप्तम तक के छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण किया गया.
वहीं नव प्राथमिक विद्यालय बाबूटोला, प्राथमिक विद्यालय सरफराजगंज, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ममनीहारी टोला मे उपप्रमुख एनुह हक अंसारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण किया. मौके पर मोहनपुर विद्यालय के सचिव सुभाष ठाकुर, शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद, दुरु पद मंडल, उत्तम प्रमाणिक, शीखा दास, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जोडाय दास, सेथाली देवी, पंचायत समिति सदस्य आबिदिन शेख आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










