बीपीएल योजना से जुड़ेंगे 50 लाख परिवार : साइमन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2013 2:12 AM
राजमहल : ग्रामीण विकास व खाद्य आपूर्ति मंत्री साइमन मरांडी ने कहा कि प्रदेश के 50 लाख परिवार को बीपीएल योजना से जोड़ा जायेगा. इसके लिए संबंधित अधिकारियों से सलाह मांगी गयी है. हेमंत सरकार में सभी को उचित न्याय मिलेगा. गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को निरीक्षण करने राजमहल पहुंचे श्री मरांडी पत्रकारों से […]
राजमहल : ग्रामीण विकास व खाद्य आपूर्ति मंत्री साइमन मरांडी ने कहा कि प्रदेश के 50 लाख परिवार को बीपीएल योजना से जोड़ा जायेगा. इसके लिए संबंधित अधिकारियों से सलाह मांगी गयी है. हेमंत सरकार में सभी को उचित न्याय मिलेगा.
गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को निरीक्षण करने राजमहल पहुंचे श्री मरांडी पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा : साहिबगंज में बाढ़ व कटाव से निबटने के लिए जिला प्रशासन को आपदा मद में 40 लाख रुपये उपलब्ध कराये गये हैं.
उपायुक्त को निर्देश दिया गया है कि बाढ़ क्षेत्र की निगरानी करें तथा पीड़ित परिवारों के बीच ससमय राहत सामग्री उपलब्ध करायें. मंत्री श्री मरांडी ने राजमहल व उधवा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों से राहत कार्य की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










