विज्ञान में ओम व कला में रूपा बनीं जिला टॉपर

Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 13 May 2026 11:20 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

सीबीएसइ प्लस टू के रिजल्ट में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय का रहा जलवा

विज्ञापन

साहिबगंज

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया. शहर के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सीएमश्री पोखरिया उच्च विद्यालय, डीसीएम एसओई सकरीगली, तथा कस्तूरबा विद्यालय, साहिबगंज में रिजल्ट की घोषणा की गई. जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आलोक कुमार ने बताया कि 12वीं की परीक्षा में विज्ञान विषय में छात्र ओम कुमार सिन्हा ने 90.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में विज्ञान के टॉपर का सम्मान प्राप्त किया, वहीं कला विषय में रूपा कुमारी ने 86.32 प्रतिशत अंक के साथ परचम लहराया. आर्ट्स में 31 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी, जबकि विज्ञान विषय में 33 छात्र थे. प्राचार्य आलोक कुमार ने बताया कि विद्यालय के कुल 64 बच्चे थे जिनमें सभी 31 आर्ट्स के छात्र परीक्षा में सफल रहे, जबकि विज्ञान में 33 में से 33 छात्रों ने सफलता प्राप्त की. प्राचार्य ने आगे बताया कि अंग्रेजी कोर विषय में 84 प्रतिशत, हिंदी कोर में 95 प्रतिशत, भौतिक विज्ञान में 85 प्रतिशत, रसायन शास्त्र में 95 प्रतिशत, गणित में 89 प्रतिशत, बायोलॉजी में 84 प्रतिशत, इतिहास में 94 प्रतिशत, भूगोल में 91 प्रतिशत, और अर्थशास्त्र में 86 प्रतिशत अंक क्लास के सर्वाधिक अंक रहे.

12वीं विज्ञान में टॉप 5 छात्र:

1. ओम कुमार सिन्हा – 90.08%

2. सहाना महिजबीन – 85.02%

3. भिखारी कुमार – 84.04%

4. शुभ सार्थक – 82.08%

5. सोनू उरांव – 81.00%

अन्य उल्लेखनीय छात्र:

– मताशा अली – 80.08%

– प्रिंस भारती – 80.04%

12वीं कला में टॉप 5 छात्र:

1. रूपा कुमारी – 86.00%

2. दिलखुश कुमार – 85.00%

3. प्रियांशु कुमार – 81.04%

4. तबरेज अंसारी – 80.04%

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola