स्वत: बंद रहा बरहरवा बाजार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2013 3:02 AM
बरहरवा/पतना : मां बिंदुवासिनी मंदिर में तीन दिन पूर्व लाखों के चांदी की बनी चार प्रतिमा व आभूषण चोरी की घटना का मामला तूल पकड़ता रहा है. घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा उद्भेदन नहीं किये जाने के विरोध मेंसोमवार को बरहरवा के बुद्धिजीवियों के आह्वान पर बरहरवा बाजार […]
बरहरवा/पतना : मां बिंदुवासिनी मंदिर में तीन दिन पूर्व लाखों के चांदी की बनी चार प्रतिमा व आभूषण चोरी की घटना का मामला तूल पकड़ता रहा है. घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा उद्भेदन नहीं किये जाने के विरोध मेंसोमवार को बरहरवा के बुद्धिजीवियों के आह्वान पर बरहरवा बाजार स्वत: बंद रहा.
बंद का असर बरहरवा हाटपाड़ा, मेनरोड़, थाना रोड, सिनेमा हॉल रोड, विंदुधाम रोड,राजमहल रोड स्थित बाजार मे देखा गया.
बंद के आह्वान पर शहर के सभी छोटे–बड़े व्यवसायियों ने सुबह से ही अपने–अपने प्रतिष्ठान बंद रख मंदिर में हुई चोरी की घटना में अबतक पुलिस द्वारा किसी प्रकार की उद्भेदन नहीं किये जाने का विरोध किया. बंद के दौरान सावन के अंतिम सोमवारी को ध्यान में रखते हुए सभी छोटे–बड़े वाहनों को चलने दिया गया.
इधर बाजार बंदी के दौरान रामनाथ विद्रोही, पंडित भरत भूषण दत्त शर्मा, घनश्याम शर्मा, सुरेश चौधरी, पुट्टू भगत, चंदन महतो, मनीष अग्रवाल के अलावे अन्य ने घूम–घूम कर बजार बंद रखने की अपील की. वहीं बंद के दौरान किसी अप्रिय घटना न हो इसे लेकर दंडाधिकारी के रूप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी गुलाब सिंह के अलावा बरहरवा थाना के सअनि अब्दुल खालेक,अशोक सिंह सहित दर्जनों पुलिस बल विभिन्न चौक–चौराहों पर तैनात थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










