पत्नी वियोग में खाया जहर, मौत

Published at :12 Mar 2015 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी वियोग में खाया जहर, मौत

राजमहल : पत्नी वियोग में सल्फास की गोली खाकर गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाजरत पति सुमित पंडित की भी मौत बुधवार को हो गयी है. बता दें कि पत्नी सावित्री देवी की मौत मंगलवार को सल्फास की गोली खाने की कारण ही हुई थी. दोनों की मौत से राजमहल दरलाघाट गांव में मातम का […]

विज्ञापन
राजमहल : पत्नी वियोग में सल्फास की गोली खाकर गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाजरत पति सुमित पंडित की भी मौत बुधवार को हो गयी है. बता दें कि पत्नी सावित्री देवी की मौत मंगलवार को सल्फास की गोली खाने की कारण ही हुई थी. दोनों की मौत से राजमहल दरलाघाट गांव में मातम का माहौल है.
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सुमित के शव को भी अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है. मृतका सावित्री देवी की मां ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि उनकी बेटी से ससुराल वाले बकाये के नौ हजार दहेज की मांग कर रहे थे, जिसके कारण सावित्री ने जहर खाया था. जबकि इनकी शादी तीन माह पहले ही हुई थी.
बेटी को जहर देकर मार डाला : फूलो
पुलिस को दिये बयान में मृतका सावित्री देवी की मां बोरियो बाजार निवासी फूलो बेवा ने बताया है कि तीन माह पहले दरलाघाट के सुमित पंडित से उनकी बेटी की शादी हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की बकाया राशि की मांग कर रहे थे. इस बाबत उसे प्रताड़ित भी किया जाता था. मंगलवार को ससुर सदरी पंडित, सास मीना देवी व पति सुमित पंडित ने दहेज के लिए उनकी बेटी को जहर पिला दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. मामले को लेकर राजमहल थाने में कांड संख्या 89/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
सास व साले ने सुमित को दिया जहर : सदरी
वहीं मृतक सुमित पंडित के पिता सदरी पंडित ने पुलिस को कहा है कि उनकी पुत्रवधु की मां फूलो बेवा व भाई पिंटू पंडित सुमित को लेकर तीनपहाड़ बाजार गये थे. वहां नास्ते में आलू चप में जहर डाल कर खिला दिया. जब सुमित काफी देर तक घर लौट कर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गयी तो ठठरिया तालाब के पास उसे उल्टी करते हुए पाया गया. पूछे जाने पर बताया कि सास व साला ने चप में जहर मिला कर खिला दिया है. इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया तो वहां से उसे साहिबगंज रेफर कर दिया गया. रास्ते में ही सुमित ने दम तोड़ दिया. प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola