अल्ट्रासाउंड कक्ष में सुबह 11 बजे तक डॉक्टर नदारद, भूखे पेट रहीं गर्भवती महिलाएं
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से समय पर जांच व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की
विज्ञापन
साहिबगंज
सदर अस्पताल साहिबगंज में शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड जांच व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गयी. सुबह 11 बजे तक अल्ट्रासाउंड कक्ष में न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही स्वास्थ्य कर्मी, जिससे जांच कराने पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा. खासकर गर्भवती महिलाओं को खाली पेट बैठकर परेशानी झेलनी पड़ी. मरीजों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. इनमें आधे से अधिक गर्भवती महिलाएं शामिल थीं. जांच से पहले भूखे पेट रहने की सलाह दी जाती है. ऐसे में डॉक्टर के समय पर नहीं पहुंचने से महिलाओं की परेशानी और बढ़ गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अल्ट्रासाउंड कक्ष में केवल एक कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद था. जबकि एक एएनएम कुछ देर के लिए आकर मरीजों का नंबर लगाकर चली गयी. इसके बाद काफी देर तक कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं लौटा. मरीजों का आरोप है कि वे करीब दो घंटे तक इंतजार करते रहे. लेकिन डॉक्टर नहीं पहुंचे. ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों और उनके परिजनों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से समय पर जांच व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ देवेश कुमार ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है. जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










