अपनी मांगों पर डटे डाककर्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Mar 2015 2:04 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ संताल परगना प्रमंडल दुमका के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत साहिबगंज जिले के 87 ग्रामीण डाक घरों के डाकपालों ने बुधवार को साहिबगंज मुख्य डाक घर के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल पर दूसरे दिन बैठे रहे. डाक कर्मियों ने डाक विभाग विरोधी नारे लगाते हुए कहा कि जब […]
विज्ञापन
साहिबगंज : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ संताल परगना प्रमंडल दुमका के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत साहिबगंज जिले के 87 ग्रामीण डाक घरों के डाकपालों ने बुधवार को साहिबगंज मुख्य डाक घर के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल पर दूसरे दिन बैठे रहे. डाक कर्मियों ने डाक विभाग विरोधी नारे लगाते हुए कहा कि जब तक हमलोगों की मांग को पूर्ण नहीं किया जाता है तब तक हमलोगों का आंदोलन जारी रहेगा.
इस बाबत संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि सरकार ने हमलोगों के साथ न्यायोजित मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, अंत में हमलोग अपने हक के लिये अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं. मौके पर अशोक कुमार, जयदेव तांती, रामवतार, सुरेश सिंह, रवि शर्मा, हसीमुद्दीन, नजरूल, इसलाम, विनय कुमार, शिव कुमार, शिबू दास, डोमन मंडल, पप्पू, कल्पना मिर्धा, सहित दर्जनों ग्रामीण डाक पाल उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










