ओके::फ्लैग-सभी प्रखंडों के बीइइओ के साथ बैठक कर डीएसइ ने कहा

Published at :11 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-सभी प्रखंडों के बीइइओ के साथ बैठक कर डीएसइ ने कहा

–नामांकन की प्रक्रिया सूची 27 तक जिला मुख्यालय को जमा करने का निर्देशसंवाददाता, साहिबगंजजिला शिक्षा परियोजना कार्यालय में बुधवार को सभी प्रखंडों के बीइइओ की बैठक डीएसइ सुरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में होने वाले नामांकन संबंधी प्रतिवेदन जमा लिया गया. साथ हीं नामांकन की […]

विज्ञापन

–नामांकन की प्रक्रिया सूची 27 तक जिला मुख्यालय को जमा करने का निर्देशसंवाददाता, साहिबगंजजिला शिक्षा परियोजना कार्यालय में बुधवार को सभी प्रखंडों के बीइइओ की बैठक डीएसइ सुरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में होने वाले नामांकन संबंधी प्रतिवेदन जमा लिया गया. साथ हीं नामांकन की दिशा में प्रखंड स्तर पर चल रही कार्रवाई पर चर्चा की गयी. बैठक में वर्ग छह से सात तक बच्चों के रिक्त पड़े सीटों को भरने के लिए 25 मार्च तक जिला मुख्यालय में रिपोर्ट देने को कहा गया. साथ ही सभी नामांकन की प्रक्रिया पूरी करते हुए सूची 27 मार्च तक जिला मुख्यालय को जमा करने का निर्देश दिया. बैठक में सत्र 2015-16 के तहत वर्ग छह व सात में नामांकन की प्रक्रिया में तेजी लाने पर बल दिया. मौके पर एडीपीओ देवेश सिन्हा, को-ऑर्डिनेटर अनिमा सिंह, प्रभारी के अलावे सभी प्रखंड के बीइइओ, बीपीओ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. लेखापाल व वार्डन की बैठक 14 को साहिबगंज. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के लेखापाल व वार्डन की बैठक 14 मार्च को होगी. जिसमें वैसे बच्चे जिनका बैंक एकाउंट वर्ग छह में नहीं खोला गया है. वैसे बच्चों की सूची लेकर आने का निर्देश दिया गया है. यह जानकारी अनिमा सिंह ने दी. ———————————————————————————————————-फोटों नं 11 एसबीजी 11 हैं.कैप्सन: बुधवार को बैठक करते डीएसइ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola