ओके::छात्र-छात्राओं को दी गयी बाल संरक्षण की जानकारी

साहिबगंज. डीसी उमेश प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी व विधिक पदाधिकारी राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से मंगलवार को यमुना दास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय, आदर्श कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय में जागरूकता शिविर के तहत छात्राओं के बीच निबंध, लेखन, स्लोगन, प्रतियोगिता का आयोजन कराया. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के बीच […]
साहिबगंज. डीसी उमेश प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी व विधिक पदाधिकारी राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से मंगलवार को यमुना दास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय, आदर्श कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय में जागरूकता शिविर के तहत छात्राओं के बीच निबंध, लेखन, स्लोगन, प्रतियोगिता का आयोजन कराया. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया. वहीं छात्र-छात्राओं को बाल विवाह कानून, बाल व्यापार, बाल अधिकार अधिनियम व बच्चों के अधिकारों की जानकारी दी गयी. मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं के अलावे सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










