संवरेंगे गंगा घाट, बनेंगे कई पार्क

Published at :10 Mar 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
संवरेंगे गंगा घाट, बनेंगे कई पार्क

साहिबगंज जिले के 33 पंचायतों के 78 गांवों को नमामि गंगे योजना से जोड़ा जायेगाप्रतिनिधि, साहिबगंजनमामि गंगे योजना के तहत जो एक्शन प्लान तैयार किया गया है उससे लग रहा है कि जल्द ही गंगा किनारे के गांवों का रंग रूप बदलने वाला है. मंगलवार को झारखंड के नगर विकास सचिव व भवन प्रमंडल के […]

विज्ञापन

साहिबगंज जिले के 33 पंचायतों के 78 गांवों को नमामि गंगे योजना से जोड़ा जायेगाप्रतिनिधि, साहिबगंजनमामि गंगे योजना के तहत जो एक्शन प्लान तैयार किया गया है उससे लग रहा है कि जल्द ही गंगा किनारे के गांवों का रंग रूप बदलने वाला है. मंगलवार को झारखंड के नगर विकास सचिव व भवन प्रमंडल के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह यहां योजना की बाबत निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से ये बातें कही. उनके साथ टाटा कंपनी के तीन कंसल्टेंट भी आये थे. अजय सिंह व सुखदेव सिंह ने कहा है कि इस योजना के तहत साहिबगंज जिले के 83 किलोमीटर के अंतर्गत सभी गंगा घाट को संवारा जायेगा. साथ ही खाली जगहों पर पार्क बनवाया जायेगा. यह काम इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही एक्शन प्लान के तहत गंगा तट को स्वच्छ व निर्मल बनाने का काम टाटा कंपनी को सौंपा गया है. इसके लिए पदाधिकारी सक्रिय होकर काम करेंगे. उन्होंने साफ किया कि इस प्लान के तहत गंगा किनारे का नजारा बेहद खूबसूरत हो जायेगा. उन्होंने बताया कि साहिबगंज जिले के साहिबगंज, राजमहल, उधवा, तालझारी व बरहरवा प्रखंड अंश में 33 पंचायत के 78 गांवों को नमामि गंगे योजना से जोड़ा जायेगा. मौके पर टाटा के तीन पदाधिकारी, डीसी, एसपी सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे.—————————–फोटो नं 10 एसबीजी 14 हैं.कैप्सन: मंगलवार को जानकारी देते नगर विकास सचिव.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola