उन्नत खेती के लिए प्रेरित हुए किसान

Published at :10 Mar 2015 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
उन्नत खेती के लिए प्रेरित हुए किसान

कृषि परिसर में एक दिवसीय जिलास्तरीय कृषि प्रदर्शनी सह किसान मेला का आयोजन साहिबगंज : जिला कृषि विभाग की ओर से सोमवार को कृषि परिसर में एक दिवसीय जिलास्तरीय कृषि प्रदर्शनी सह किसान मेला 2014-15 का आयोजन किया गया. उदघाटन जिला कृषि पदाधिकारी मार्शल खालको ने दीप जलाकर किया. उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान […]

विज्ञापन
कृषि परिसर में एक दिवसीय जिलास्तरीय कृषि प्रदर्शनी सह किसान मेला का आयोजन
साहिबगंज : जिला कृषि विभाग की ओर से सोमवार को कृषि परिसर में एक दिवसीय जिलास्तरीय कृषि प्रदर्शनी सह किसान मेला 2014-15 का आयोजन किया गया. उदघाटन जिला कृषि पदाधिकारी मार्शल खालको ने दीप जलाकर किया. उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है, इसलिए किसानों को धरती का भगवान कहा जाता है.
वे उन्नत खेती पर विशेष रूप से ध्यान दें. कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क में रहें ताकि समय समय पर जानकारी मिलती रहे. कहा : कृषि मेला सह प्रदर्शनी विभाग द्वारा प्रतिवर्ष लगाया जाता है ताकि प्रदर्शनी में प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाये गये फसल, सब्जी व फलों का अवलोकन आम कृषक का उन्नत कृषि की ओर अग्रसर हो सके. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ बालेश्वर चौधरी ने कहा कि पशुपालकों को चाहिए कि पशुओं पर विशेष ध्यान दें.
पशुओं को किसी प्रकार की बीमारी होने की स्थिति में तुरंत इलाज करवायें. उन्होंने पशुओं को होने वाली बीमारियों की जानकारी व उनके उपाय की जानकारी दी. कहा : पशुपालन विभाग मे पशुओं का टीका भी उपलब्ध है. इसके अलावे विभाग के द्वारा सूअर पालन, गाय पालन, बकरी पालन व मुरगी पालन के लिये अनुदान पर ¬ण भी उपलब्ध कराया जाता है.
भूमि संरक्षण पदाधिकारी समसुद्दीन अंसारी ने कृषकों को फसल लगाने के पूर्व मिट्टी की जांच कराने सहित विभाग द्वारा कृषकों को 50 से 70 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराने वाले विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र की जानकारी विस्तार पूर्वक दिये. जिप सदस्या रीतारानी हेंब्रम ने कहा खेती बहुत जरूरी है. खेती पर ही हमारे देश का नीव टीका हैं. कृषक कृषि विभाग से जुड़ कर उन्नत खेती का लाभ उठायें. इसके पूर्व जिप अध्यक्ष स्थापना उपसमाहर्ता पीएनवशील डांग सहित अन्य मंचासीन अतिथियों का स्वागत बूके देकर किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola