पढ़ाने लिखाने के नाम पर बच्चे से करा रहा चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2015 3:38 AM (IST)
विज्ञापन

तालझारी : थाना क्षेत्र के बड़ा कल्याणी गांव के 12 वर्षीय एक बालक को अंतरराज्यीय मोबाइल चोर के गिरोह द्वारा अपने कब्जे में रखने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व गरीब माता पिता ने अपने बच्च को महाराजपुर के एक व्यक्ति के पास घर में काम करने के […]
विज्ञापन
तालझारी : थाना क्षेत्र के बड़ा कल्याणी गांव के 12 वर्षीय एक बालक को अंतरराज्यीय मोबाइल चोर के गिरोह द्वारा अपने कब्जे में रखने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व गरीब माता पिता ने अपने बच्च को महाराजपुर के एक व्यक्ति के पास घर में काम करने के साथ-साथ पढ़ाने लिखाने की शर्त पर रखा था.
लेकिन व्यक्ति ने बच्च को इन दिनों मोबाइल चोरी के धंधा में लगा दिया है. मामले को लेकर अपने बच्च का सकुशल बरामदगी के लिए थाना पुलिस से गुहार लगायी है.
क्या है मामला
बड़ा कल्याणी निवासी राजम मरांडी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि एक वर्ष पूर्व 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन मरांडी को महाराजपुर निवासी चान्हो महतो (चुन्ना)के पास काम के साथ-साथ पढ़ने लिखने के लिए रखा था. होली के समय एक वर्ष पूरा होने पर बच्च से मिलने के लिए अपने पत्नी सुनीता हांसदा के साथ चान्हो महतो का घर गया. श्री महतो ने ये बोल कर दंपत्ति को भगा दिया कि बच्च अब तुम लोगों को नहीं मिलेगा. बच्चे को पॉकेटमारी सिखाने के लिए काफी रुपया खर्च किये हैं.
बच्च लेना है तो बच्चे पर आया खर्च पहले जमा करो. इधर थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने चान्हो महतो नामक व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन अभी गोरखपुर में मोबाइल चोर गिरोह के साथ काम कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










