मुन्ना मंडल हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल

राजमहल : थाना पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के कसवा में छापेमारी कर मुन्ना मंडल हत्याकांड के अभियुक्त विष्णु मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ लोदगा मुमरू ने बताया कि बीते दो जून 2014 को मोटरसाइकिल से जा रहे अजय मंडल व मुन्ना मंडल पर अपराधियों ने बम व गोली चलायी थी. […]
राजमहल : थाना पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के कसवा में छापेमारी कर मुन्ना मंडल हत्याकांड के अभियुक्त विष्णु मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ लोदगा मुमरू ने बताया कि बीते दो जून 2014 को मोटरसाइकिल से जा रहे अजय मंडल व मुन्ना मंडल पर अपराधियों ने बम व गोली चलायी थी.
जिसमें मोटरसाइकिल के पीछे बैठे मुन्ना मंडल की मौत हो गयी थी. मामले को लेकर कसवा निवासी अजय मंडल के बयान पर थाना कांड संख्या 147/14 के तहत प्रभाकर मंडल, विष्णु मंडल, दिनेश मंडल, सूरज मंडल, दिवाकर मंडल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रभाकर मंडल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मौके पर थाना प्रभारी द्वारिका राम, एसआइ चंदन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










