शिक्षक को मिली जान से मारने की धमकी

उधवा : थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय कटहलबाड़ी के सहायक शिक्षक श्रेडिक लकड़ा ने प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में पदस्थापित प्रधानाध्यापिका द्रोपदी देवी के देवर बलराम मंडल पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. श्री लकड़ा ने इस बाबत राधानगर थाना पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है. प्रेषित […]
उधवा : थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय कटहलबाड़ी के सहायक शिक्षक श्रेडिक लकड़ा ने प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में पदस्थापित प्रधानाध्यापिका द्रोपदी देवी के देवर बलराम मंडल पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. श्री लकड़ा ने इस बाबत राधानगर थाना पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है.
प्रेषित आवेदन में शिक्षक ने यह आरोप लगाया है कि प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में परीक्षा समाप्त होने के बाद वे तीन मार्च को विद्यालय योगदान के लिए पहुंचे थे. लेकिन प्रभारी प्रधानाध्यापिका द्रोपदी देवी योगदान लेने नहीं दी. वह जैसे ही इसकी शिकायत करने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उधवा के पास जा रहे थे कि प्रधानाध्यापिका के देवर बलराम मंडल लोहे का रड लेकर उन्हें जान से मारने की नियत से आ धमका. शिक्षक श्री लकड़ा ने भागते हुए साहेब शेख के घर में घुस कर अपनी जान बचायी.
इस बीच गांव के कई लोग वहां जमा हो गये. ग्रामीणों को जुटता देख बलराम मंडल वहां से भाग गया. शिक्षक श्री लकड़ा ग्रामीणों की मदद से किसी तरह अपने घर पहुंचे. शिक्षक श्री लकड़ा ने आरोप लगाया है कि उक्त घटना के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने उन्हें पुन: झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है. सहायक शिक्षक ने राधानगर थाना पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है.
एसपी से सुरक्षा की गुहार : साहिबगंज . महादेवगंज निवासी छैबर यादव ने एसपी सुनील भास्कर को आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि जमुना यादव व मिथुन यादव जालसाजी कर जमीन लिखवा ली. बाद में जमीन पर कब्जा करने को लेकर इनलोगों ने छैबर से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










