देश के विकास को रहेंगे हमेशा तत्पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2015 2:44 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज नगर : महिला व पुरुष एक धुरी का दो पहिया है. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेहरू युवा केंद्र आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के उदघाटन पर कही. उन्होंने कहा कि जिस तरह कोई भी बाइक दो पहिया से चलती है, उसी तरह समाज व देश का हर […]
विज्ञापन
साहिबगंज नगर : महिला व पुरुष एक धुरी का दो पहिया है. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेहरू युवा केंद्र आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के उदघाटन पर कही. उन्होंने कहा कि जिस तरह कोई भी बाइक दो पहिया से चलती है, उसी तरह समाज व देश का हर कार्य महिला व पुरुष दोनों की सहभागिता से चलता है.
आज की महिला हर क्षेत्र में ऊंचाइयों को छूने में पीछे नहीं है. दुर्भाग्य है कि आधी आबादी होने के बावजूद महिलाओं को आज भी उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है.
इसके पूर्व डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया. इसमें मंडरो व बोरियो के महिला व पुरुष टीम को जिला समन्वयक बलराम दास ने पुरस्कृत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










