होलिका दहन के पारंपरिक रूप से मनी होली

Published at :07 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
होलिका दहन के पारंपरिक रूप से मनी होली

फफोटो न0ं 07 एसबीजी 08,09,10,11 हैकैप्सन- होलिका दहन के पूर्व पूजा करते विधायक, डीसी, एसपी व अन्यहोलिका दहन मे गेहूं व चने की बाली पकाते लोगअगजा का परिक्रमा करती नवविवाहित महिलाऐं सुरक्षा डयूटी पर तैनात एसडीओ व डीएसपी उमडी महिलाओ की भीड संवाददाता, साहिबगंज शीतला मंदिर के समीप होली से एक दिन पूर्व गुरुवार को […]

विज्ञापन

फफोटो न0ं 07 एसबीजी 08,09,10,11 हैकैप्सन- होलिका दहन के पूर्व पूजा करते विधायक, डीसी, एसपी व अन्यहोलिका दहन मे गेहूं व चने की बाली पकाते लोगअगजा का परिक्रमा करती नवविवाहित महिलाऐं सुरक्षा डयूटी पर तैनात एसडीओ व डीएसपी उमडी महिलाओ की भीड संवाददाता, साहिबगंज शीतला मंदिर के समीप होली से एक दिन पूर्व गुरुवार को होलिका दहन किया गया. पुरोहित जगदीश शर्मा ने विधायक अनंत ओझा, डीसी उमेश प्रसाद सिंह व एसपी सुनील भास्कर, अनुमंडल पदाधिकारी जीतेंद्र देव, डीएसपी शशिभूषण, नगर इंस्पेक्टर सीएम झा, नगर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा से पूजा करायी. इसके बाद होलिका दहन किया गया. मारवाड़ी समाज के पुरुष व महिलाओं ने गोइठा के माला व नये चने का झार आग में जलाया. होलिका में पकाये गये चने के झार को अपने घर ले जाते हैं. इसके अलावा शहर के अन्य लोंगों ने भी अपने घरों से लाये पकवानों की आहूति दी. इस अवसर पर शहर के सैकड़ों महिला व पुरुष की भीड़ उमड़ पड़ी थी. इसके अन्लावा गुल्ली भट्ठा, पटनियां टोला, दहला दुर्गा स्थान, चौक बाजार, एलसीरोड, स्टेशन चौक, कृष्ण नगर, जिरवाबाड़ी, चैती दुर्गा, गोपाल पुल आदि जगहों पर होलिका दहन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola