ओके ::: दो पक्षों में हुई मारपीट, छह घायल

साहिबगंज . शहर से सटे महादेवगंज में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गये हैं. मुफस्सिल थाना पुलिस के अनुसार ईसाई टोला के स्वर्णदीप भूषण प्रसाद पहाडि़या अपनी बहन मरियम ग्रेस लता मालतो के साथ अमरदीप मेडिकल हॉल होली के निमंत्रण में आ रही थी. इसी क्रम में उन दोनों […]
साहिबगंज . शहर से सटे महादेवगंज में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गये हैं. मुफस्सिल थाना पुलिस के अनुसार ईसाई टोला के स्वर्णदीप भूषण प्रसाद पहाडि़या अपनी बहन मरियम ग्रेस लता मालतो के साथ अमरदीप मेडिकल हॉल होली के निमंत्रण में आ रही थी. इसी क्रम में उन दोनों को गांव के ही पंचलाल सिंह, आनंद सिंह, सुखा सिंह, राजकुमार सिंह, अजय सिंह, ज्योतिचंद्र मंडल समेत अन्य ने मिलकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज किया. इसके बाद मरियम ग्रेस लता मालतो के साथ दुर्व्यवहार भी किया. इधर, दूसरे पक्ष के संजय सिंह ने भी पांच लोगों पर मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










