सड़क लूट की योजना बना रहा युवक धराया

Published at :05 Mar 2015 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क लूट की योजना बना रहा युवक धराया

साहिबगंज : शहर से सटे भवानी चौकी स्थित नयाटोला में एनएच 80 पर बीते मंगलवार की रात दो बजे मुफस्सिल थाना पुलिस ने सड़क लूट की योजना बना रहे युवक मो तबरेज को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया. एसपी सुनील भास्कर ने बुधवार को मुफस्सिल थाना में […]

विज्ञापन
साहिबगंज : शहर से सटे भवानी चौकी स्थित नयाटोला में एनएच 80 पर बीते मंगलवार की रात दो बजे मुफस्सिल थाना पुलिस ने सड़क लूट की योजना बना रहे युवक मो तबरेज को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया.
एसपी सुनील भास्कर ने बुधवार को मुफस्सिल थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुफस्सिल थाना पुलिस को रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली की एनएच के पास तीन-चार की संख्या में युवक कुछ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी ने छापेमारी की. मौके पर मौजूद मो तबरेज पुलिस को देख कर भागने लगा. इसी क्रम में पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया.
उस वक्त तबरेज का मुंह ढका हुआ था और कमर के बायीं तरफ नौ इंच का .315 बोर का एक देशी कट्टा रखे था. पुलिस ने तबरेज को गिरफ्तार कर कट्टा जब्त कर लिया है. मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी व अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola