ओके ::: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाएं : जाजोरिया

साहिबगंज: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में और तेजी लायें. यह बातें राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीके जाजोरिया ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये डीसी उमेश प्रसाद सिंह से कही. उन्होंने कहा कि जिले में 19 जनवरी से 18 फरवरी तक नाम जोड़ने में 20,756 व नाम हटाने में मात्र 12,506 लोगों का ही काम […]
साहिबगंज: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में और तेजी लायें. यह बातें राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीके जाजोरिया ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये डीसी उमेश प्रसाद सिंह से कही. उन्होंने कहा कि जिले में 19 जनवरी से 18 फरवरी तक नाम जोड़ने में 20,756 व नाम हटाने में मात्र 12,506 लोगों का ही काम हो पाया है, जो नाकाफी है.
इसमें तेजी लायें. जिससे सभी मतदाताओं को समय पर इपिक फोटो युक्त पहचान पत्र मिल सके. इधर डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राजमहल विधानसभा क्षेत्र में चलाये गये विशेष पुनरीक्षण अभियान में प्रपत्र 6 जोड़ने में 8665, प्रपत्र 7 नाम विलोचन करने में 4690, प्रपत्र 8 शुद्धिकरण करने में 9307, एक बूथ से दूसरे बूथ करने में प्रपत्र 8 क में 759 मतदाता, बोरियो विस में 6 में 6528, 7 में 4068, 8 में 6710, 8 क में 267, बरहेट विस में 6 में 5563, 7 में 3784, 8 में 6339, 8 क में 41 मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है. साथ ही विलोचन व हटाने का कार्य भी चल रहा है. इसे अविलंब पूर्ण करने की बात कही. अवसर पर एसी निरंजन कुमार, एसडीओ सदर जितेंद्र देव, राजमहल एसडीओ विधानचंद्र चौधरी, भूमि सुधार उप समाहर्ता जयप्रकाश झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










