ओके... आधार सीडिंग में 15 वें स्थान पर साहिबगंज

Published at :02 Mar 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... आधार सीडिंग में 15 वें स्थान पर साहिबगंज

साहिबगंज . साहिबगंज जिले में मनरेगा कर्मियों के आधार सीडिंग का काम काफी धीमी गति से चल रहा है. यही कारण है कि सूबे के 24 जिलों में साहिबगंज जिला 15 वें पायदान पर है. आधार कार्ड से खातों को जोड़ने में विलंब होने के कारण मजदूरों को केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली […]

विज्ञापन

साहिबगंज . साहिबगंज जिले में मनरेगा कर्मियों के आधार सीडिंग का काम काफी धीमी गति से चल रहा है. यही कारण है कि सूबे के 24 जिलों में साहिबगंज जिला 15 वें पायदान पर है. आधार कार्ड से खातों को जोड़ने में विलंब होने के कारण मजदूरों को केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है.

जिले के कुल नौ प्रखंड में बोरियो प्रखंड में सबसे अधिक 92.67 फीसदी आधार सीडिंग का कार्य किया जा सका है. इसके अलावा अन्य प्रखंडों में धीमी गति से चल रहा है.

डीडीसी मुकुंद दास ने कहा कि राज्य के अन्य जिलों पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, चतरा, गुमला, गोड्डा, पाकुड़, सिमडेगा, रांची, दुमका जिले का क्रम नीचे है. सभी बीडीओ को शीघ्र लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola