ओके::गुरु गोष्ठी में बीपीओ ने दिये कई निर्देश

Published at :02 Mar 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::गुरु गोष्ठी में बीपीओ ने दिये कई निर्देश

प्रतिनिधि, मंडरोमिर्जाचौकी बीआरसी भवन में सोमवार को मासिक गुरु गोष्ठी बीपीओ एहसान अहमद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिक्षकों को संबोधित करते हुए एहसान अहमद ने कहा कि पोशाक क्रय संबंधित राशि विद्यालय के प्रबंधन समिति खाता में भेज दी गयी है. अपने-अपने विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक करते हुए पोशाक क्रय करना […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मंडरोमिर्जाचौकी बीआरसी भवन में सोमवार को मासिक गुरु गोष्ठी बीपीओ एहसान अहमद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिक्षकों को संबोधित करते हुए एहसान अहमद ने कहा कि पोशाक क्रय संबंधित राशि विद्यालय के प्रबंधन समिति खाता में भेज दी गयी है. अपने-अपने विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक करते हुए पोशाक क्रय करना सुनिश्चित करें. वहीं बाल समागम की राशि प्रत्येक विद्यालय के खाते में 900 रुपये कर भेजी गयी है. उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र एक सप्ताह के अंदर जमा करें. वहीं विद्यालय में चल रहे बुनियाद कार्यक्रम पर भी चर्चा की गयी. इस मौके पर बीपीओ मनोहर मंडल, क्लारमेंट सोरेन, सनाउल्लाह अंसारी, पंकज पोद्दार, शिक्षक फुल मोहम्मद, प्रदीप ओझा, प्रदीप पासवान सहित दर्जनों विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola