पियारपुर में अगलगी, बच्चे की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Feb 2015 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

17 घर जले, लाखों का नुकसान उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पियारपुर पंचायत के बड़ा आकुरबोना गांव में बुधवार को अगलगी की घटना से 17 घर जल कर राख हो गये. वहीं इस घटना में तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, सिराजुद्दीन शेख के घर में खाना बनाने […]
विज्ञापन
17 घर जले, लाखों का नुकसान
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पियारपुर पंचायत के बड़ा आकुरबोना गांव में बुधवार को अगलगी की घटना से 17 घर जल कर राख हो गये. वहीं इस घटना में तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार, सिराजुद्दीन शेख के घर में खाना बनाने के क्रम में किसी तरह संठी में आग लग गयी. इसके बाद देखते ही देखते 17 घर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में मो अजरुद्दीन शेख का तीन वर्षीय पुत्र अब्दुश सलाम आग की चपेट में आने से जल गया. वह इतनी बुरी तहर झुलस गया कि कुछ देर बात उसकी मौत हो गयी. अगलगी की इस घटना में अजरुद्दीन शेख, जमाल शेख, कमाल शेख, आवेद शेख, आजाद शेख, महबूब शेख, अहमद शेख, आशुर शेख, ऐनुल शेख, गोलाम शेख, बेलाल शेख, नईम शेख व मुतरुस शेख का जल गये.
ग्रामीणों ने किया आग बुझाने का प्रयास : आग लगने के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया. लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि इस अगलगी नौ घर पूर्णरूपेण व आठ घर आंशिक रूप से जल गया. इस कारण पीड़ितों के घर में रखे चावल, गेहूं, कपड़ा, जेवरात सहित दैनिक उपयोग में आनेवाले अन्य सामग्री भी जल गये. घटना की जानकारी मिलने पर राधानगर थाना प्रभारी निलेश कुमार व राजस्व कर्मचारी राजेंद्र राय घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










