पीएम, सीएम व अमित शाह का पुतला फूंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Feb 2015 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

झाविमो ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध साहिबगंज : झाविमो केंद्रीय अध्यक्ष सह प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा घोषित राज्यव्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय मे भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद फरोख्त किये जाने, विधायकों को पैसे एवं पद का पार्टी प्रलोभन देकर भाजपा में शामिल करने का प्रयास को लेकर बुधवार संध्या 5 बजे […]
विज्ञापन
झाविमो ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध
साहिबगंज : झाविमो केंद्रीय अध्यक्ष सह प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा घोषित राज्यव्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय मे भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद फरोख्त किये जाने, विधायकों को पैसे एवं पद का पार्टी प्रलोभन देकर भाजपा में शामिल करने का प्रयास को लेकर बुधवार संध्या 5 बजे स्टेशन चौक पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन किया.
मौके पर झाविमो नेता कुंदन साह ने कहा कि मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने लोकतंत्र का हत्या की है. जिसको लेकर झाविमो इस अनैतिक कार्य का न्यायिक जांच करने राज्यपाल से मांग की हैं. अनैतिक कार्य के खिलाफ पूरे प्रदेश में काला दिवस, नुक्कड़ सभा एवं स्टेशन चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया.
जिला उपाध्यक्ष कुंदन साह ने इस मसले को उजागर करने के लिये मांग की है कि संविधान की दशवी अनुसूची में संशोधन हो ताकि कोई भी निर्वाचित सदस्य जनता की जनादेश का उल्लंघन कर दूसरे दलों में शामिल न हो सके. मौके पर जिला अध्यक्ष आरके यादव, मिठू चौधरी, कृष्णमोहन यादव, लालबाबू यादव, संजय पासवान, रजनी देवी, मिस्टर, निखिल यादव, राधा देवी, रजिया खातून, सुनील रजक, उमा यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










