सर्पदंश से दो की हुई मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2013 3:31 AM

विज्ञापन

उधवा/साहिबगंज : जिले में दो अलग–अलग मामले में सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना उधवा की है. प्रखंड के फुदकीपुर निवासी नबी आलम (28) की सर्पदंश से गुरुवार की सुबह मौत हो गयी. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, नबी बुधवार की रात 11 बजे पढ़ाई कर अपने घर के पीछे […]

विज्ञापन

उधवा/साहिबगंज : जिले में दो अलगअलग मामले में सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना उधवा की है. प्रखंड के फुदकीपुर निवासी नबी आलम (28) की सर्पदंश से गुरुवार की सुबह मौत हो गयी. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, नबी बुधवार की रात 11 बजे पढ़ाई कर अपने घर के पीछे शौच करने के लिए जा रहा था. इसी क्रम में सांप ने डस लिया.

जिसे उसने नजर अंदाज कर दिया. शौच कर वापस घर आने के क्रम में उसे पुन: एक बार सांप ने काटा. उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल ले जाया गया. जहां सही सांप का नाम नहीं बताये जाने से गलत इंजेक्शन दिये जाने पर इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मृतक नबी आलम जेपीएससी की तैयारी की रहा था. उनकी मृत्यु पर घर में शोक का माहौल है.

साहिबगंज : बोरियो प्रखंड के बड़ा पचगढ निवासी 50 वर्षीय मंगरू मुंडा का निधन गुरुवार को सांप के डसने से हो गया. परिजनों के अनुसार खेत में कार्य करने के लिए गया था. इसी बीच विषैला सांप ने डस लिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola