114 परिवार विस्थापित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2013 1:53 AM
गंगा उफान पर, कई गांवों में घुसा पानी उधवा : गंगा के बढ़ते जल स्तर से प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में दर्जनों गांव इन दिनों गंगा कटाव से प्रभावित हैं. गंगा कटाव को लेकर प्रखंड प्रशासन द्वारा सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार की जा रही है. सर्वेक्षण के दौरान अब तक 16 गांव के 114 परिवार गंगा […]
गंगा उफान पर, कई गांवों में घुसा पानी
उधवा : गंगा के बढ़ते जल स्तर से प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में दर्जनों गांव इन दिनों गंगा कटाव से प्रभावित हैं. गंगा कटाव को लेकर प्रखंड प्रशासन द्वारा सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार की जा रही है.
सर्वेक्षण के दौरान अब तक 16 गांव के 114 परिवार गंगा कटाव से विस्थापित हो चुके है. बीडीओ शैलेंद्र कुमार रजक ने बताया कि बानू टोला में 34 घर, मोहब्बत टोला 30, निमाई टोला छह, उत्तर पलाशगाछी पंचायत के खट्टी टोला में 23, मट्टू टोला 18 व सुरेन टोला के तीन घर गंगा कटाव से प्रभावित हुए हैं.
इसकी रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल को भेजी गयी है. इस मामले में वरीय पदाधिकारियों ने निर्देश मिलने के बाद ही विस्थापित परिवारों को आवश्यकतानुसार सरकारी लाभ दिया जायेगा. इसके अलावा संभावित बाढ़ की समस्या से निबटने के लिए दियारा क्षेत्रों में नाव, खाद्यान व चिकित्सा सहित अन्य तैयारी को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










