लगातार बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2013 1:52 AM
साहिबगंज : गंगा के बढ़ता जलस्तर थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिन प्रतिदिन जलस्तर 7 से 12 सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है. जिसके कारण रामपुर दुर्गा स्थान टोला, काली स्थान टोला में कटाव जारी है. साथ ही टोपरा के दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया. इस बाबत केंद्रीय […]
साहिबगंज : गंगा के बढ़ता जलस्तर थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिन प्रतिदिन जलस्तर 7 से 12 सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है. जिसके कारण रामपुर दुर्गा स्थान टोला, काली स्थान टोला में कटाव जारी है. साथ ही टोपरा के दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया.
इस बाबत केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी रंजीत मिश्र ने बताया कि गंगा का जलस्तर मंगलवार को सुबह 6 बजे 27.77 मीटर मापा गया जो खतरे के निशान से 52 सेमी ऊपर है. उन्होंने बताया कि बुधवार को गंगा का जलस्तर 9 सेमी वृद्धि होते हुये 27.86 मीटर होने का संकेत मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










