युवती के साथ दुष्कर्म प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2013 2:50 AM
मिर्जाचौकी : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की 20 वर्षीय युवती ने मिर्जाचौकी थाना में आवेदन देकर दो लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने बताया कि ग्रामलीला से अपना घर गोविंदपुर सोमवार शाम छह बजे जा रही थी. इसी दौरान बालूटोला व गोविंदपुर के बीच सुनसान रास्ते में घटियारी […]
मिर्जाचौकी : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की 20 वर्षीय युवती ने मिर्जाचौकी थाना में आवेदन देकर दो लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने बताया कि ग्रामलीला से अपना घर गोविंदपुर सोमवार शाम छह बजे जा रही थी.
इसी दौरान बालूटोला व गोविंदपुर के बीच सुनसान रास्ते में घटियारी के मन्नू मरांडी व जोकू मुमरू ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में उसने इस घटना की सूचना परिजनों को दी.
इस मामले में मिर्जाचौकी थाना में धारा 374 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी हीरालाल महतो ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










