नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2013 2:04 AM

विज्ञापन

साहिबगंज : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर विकास भवन के सभा कक्ष में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी ए मुथु कुमार ने की. बैठक में स्वतंत्रता दिवस समाहरोपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. वहीं पाकुड़ एसपी के शहीद होने के कारण इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा. डीसी ने कहा कि […]

विज्ञापन

साहिबगंज : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर विकास भवन के सभा कक्ष में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी मुथु कुमार ने की. बैठक में स्वतंत्रता दिवस समाहरोपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. वहीं पाकुड़ एसपी के शहीद होने के कारण इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा.

डीसी ने कहा कि मुख्य झंडोत्तोलन समारोह सिदोकान्हू स्टेडियम में सुबह नौ बजे होगा. इससे पूर्व साढ़े आठ बजे सिदोकान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. जबकि सुबह साढ़े पांच बजे गांधी चौक से प्रभात फेरी निकाली जायेगी.

इसके सफल संचालन की जिम्मेवारी डीएसइ सुरेंद्र पांडे, पूर्व नप उपाध्यक्ष अनवर अली झाविमो नेता गणोश तिवारी को दी गयी है. बैठक में गांधी चौक पर महात्मा गांधी, पटेल चौक पर सरदार बल्लभ भाई पटेल सहित अन्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए पदाधिकारी को कार्यक्रम सुनिश्चित करने की बात कही.

11 प्लाटून परेड में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रगान की जिम्मेवारी गर्ल्‍स स्कूल नवोदय विद्यालय के शिक्षक को दी गयी है. साथ ही बैठक में 11 प्लाटून की परेड की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. परेड का पूर्वाभ्यास आठ से 13 अगस्त तक सुबह नौ बजे तथा डीसी, एसपी का पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को करने का निर्णय लिया गया है.

इसे लेकर वाहन के बच्चों को स्कूल से लाने पहुंचाने की जिम्मेवारी नगर जिरवाबाड़ी पुलिस को दी गयी है. झंडा बांधने का निर्देश जमादार सुधीर पासवान को दिया गया है. बैठक में सभी कच्ची पक्की सड़क की मरम्मत करने का भी निर्देश दिया गया है. निर्णय लिया गया है कि परेड ग्राउंड की सफाई सात से 14 अगस्त तक नगर पर्षद के कर्मी करेंगे तथा स्टेडियम में प्राथमिक उपचार एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola