पूर्वी फाटक मारपीट मामले में पांच को जेल व हथियार बरामद

Published at :09 Jan 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी फाटक मारपीट मामले में पांच को जेल व हथियार बरामद

साहिबगंज : शहर के जिरवाबाड़ी स्थित पूर्वी फाटक पर बीती गुरुवार की शाम दो पक्षों में हुई मारपीट में एसपी सुनील भास्कर ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि गैस गोदाम के संतोष पासवान के घर से देसी कट्टा व .33 बोर के तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. एसपी सुनील भास्कर ने […]

विज्ञापन

साहिबगंज : शहर के जिरवाबाड़ी स्थित पूर्वी फाटक पर बीती गुरुवार की शाम दो पक्षों में हुई मारपीट में एसपी सुनील भास्कर ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि गैस गोदाम के संतोष पासवान के घर से देसी कट्टा व .33 बोर के तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.

एसपी सुनील भास्कर ने शुक्रवार की सुबह जिरवाबाड़ी ओपी में प्रेस कॉन्फ्रेेंस कर बताया कि मारपीट के मामले में अजीत यादव के बयान पर छह व दूसरे पक्ष की फगुनी देवी के बयान पर आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मारपीट के मामले में चलाये गये छापेमारी अभियान में साल्टू, लालचंद पासवान, संतोष पासवान, विजय यादव व अमित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं मामले में पुलिस इन लोगों पर कई अन्य केस में संलिप्तता की बात सामने आयी है.

मौके पर डीएसपी शशिभूषण, प्रशिक्षु डीएसपी प्रकाश सोय, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी राजेंद्र दास व प्रशिक्षु दारोगा प्रयाग दास मौजूद थे. एक जनवरी को हुई फायरिंग की भी हो रही है जांच एसपी सुनील भास्कर ने पत्रकार सम्मेलन में बताया कि बीते एक जनवरी की शाम पूर्वी फाटक पर हुई 10 चक्र फायरिंग मामले की भी पुलिस छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola