आगामी लोस व विस चुनाव में जनता देगी मुंहतोड़ जवाब

Updated at : 11 Sep 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
आगामी लोस व विस चुनाव में जनता देगी मुंहतोड़ जवाब

पतना : महंगाई को लेकर विपक्षी दलों द्वारा बुलाया गया भारत बंद का पतना में मिलाजुला असर देखने को मिला. कांग्रेस के पतना प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम के नेतृत्व में सुबह पतना चौक में बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम किया. जिस पर रांगा थाना एएसआइ प्रमोद कुमार मौके पर पहुंच कर बांस बल्ले को हटाया […]

विज्ञापन

पतना : महंगाई को लेकर विपक्षी दलों द्वारा बुलाया गया भारत बंद का पतना में मिलाजुला असर देखने को मिला. कांग्रेस के पतना प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम के नेतृत्व में सुबह पतना चौक में बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम किया. जिस पर रांगा थाना एएसआइ प्रमोद कुमार मौके पर पहुंच कर बांस बल्ले को हटाया एवं शांतिपूर्वक आंदोलन करने को कहा. क्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम एवं झारखंड विकास मोर्चा के पतना प्रखंड अध्यक्ष दिलीप रमानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर आंदोलन एवं नारेबाजी की. परवेज आलम ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीबों का जीना बेहाल हो गया है.

मोदी जी का सबसे पहला वादा था कि महंगाई कम किया जाएगा. जिस पर भाजपा सरकार विफल साबित हो रही है. एक ओर सरकार महिलाओं को निशुल्क गैस वितरण कर रही है. वहीं दूसरी ओर गैस के दामों पर लगातार बढ़ोतरी कर रही है. आखिर गरीब एवं पिछड़े वर्ग की महिलाएं इतना महंगा गैस कैसे इस्तेमाल करेंगी. वहीं पेट्रोल एवं डीजल के दाम पर बढ़ोतरी से मध्यम एवं पिछड़े वर्ग के लोग काफी परेशान हैं. आने वाले आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राहुल गांधी लोगों के दिलों पर छा गए हैं. इस बार कांग्रेस पूरी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी. मौके पर परवेज आलम, दिलीप रमानी, मनोज टुडू, बबलू दास, बाबूलाल सोरेन, मानिक सोरेन, बैजून टुडू, गंगाराम हेंम्ब्रम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

बंदी में नहीं दिखे पतना प्रखंड के एक भी झामुमो कार्यकर्ता एवं नेता : झामुमो के नेता प्रतिपक्ष सह बरहेट विधायक के क्षेत्र पतना में बंदी के दौरान एक भी झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता दिखाई नहीं दिए. विदित हो कि इससे पहले भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ झामुमो द्वारा पूरे झारखंड में बंद बुलाया गया था जिसमें पतना में सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई थी. मीडिया प्रभारी ने बताया कि बंदी को लेकर प्रखंड कमेटी को किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola